दीपावली, होली और फ़िल्म स्टार्स की हिप्पोक्रेसी

दीपावली, होली और ऐसे ही अन्य हिंदू त्योहारों के समय देश के फ़िल्म स्टार्स और "लिब्राण्ड" लोगों को ज्ञान उपजने लगता है। उन्हें लगता है कि दीपावली के पटाखों से प्रदूषण फैल रहा है, कुत्ते सहम जाते है, पटाखों से निकला धुंआ दक्षिणी ध्रुव पर जमी बर्फ पिघला देगा वगैरह वगैरह...

कुछ देर पहले ही दक्षिण भारतीय अभिनेत्री समंता रूत (हो सकता है मेरा उच्चारण गलत हो) द्वारा इंस्टाग्राम पर ज्ञान बांटा जा रहा था कि दीपावली के पटाखों से कुत्ते सहम जाते है।  

ऐसा ही ज्ञान पिछले साल प्रियंका चोपड़ा ने भी बांटा था।

हालांकि प्रियंका चोपड़ा की शादी में जम कर आतिशबाजी की गई थी।


इसके कुछ समय बाद ही प्रियंका चोपड़ा की अपने पति और माँ के साथ सिगरेट पीते हुए भी फोटो काफी चर्चा में रहा।

एक एजेंडे के तहत हिन्दू त्योहारों पर इन लोगों द्वारा धावा बोला जाता है वहीं अन्य धर्मों के त्योहारों पर इनका मुँह तक नहीं खुलता!

एक और हिप्पोक्रेट का बयान सुनिए-



कुत्तों के कानों की चिंता करने वाले इन फ़िल्म स्टार लोगों को कोई बताए कि पटाखों से कुत्तों को उतनी तकलीफ नहीं होती जितनी तकलीफ किसी चूजे को तुम्हारा निवाला बनते समय होती है। 

खैर तुम्हारी दुकानदारी इसी हिप्पोक्रेसी से चलती है तो चलाओ लेकिन ज्यादा दिन ये दुकानें चलेगी नहीं!

✍️
निखिल व्यास

टिप्पणियाँ