SC ST एक्ट और बिफरा हुआ सवर्ण

😒- “बेटा पढ़ता लिखता नहीं है, दिन भर बदमाशी करता है, उसको सबक सिखाने की सोच रहा हूँ, समझ नहीं आ रहा क्या करूँ?”
😉- “चाकू लेकर गला काट दें। न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी!”
😒-“पगला गए हो क्या?😡 वो बेटा है हमारा, उसे कैसे मार दूं! तुम सोच भी कैसे सकते हो ऐसा?”
😉-“अरे भड़क क्यों रहे हो? हर गलती कीमत मांगती है, तुम्हारा बेटा तुम्हारी बात नहीं मानता तो उसे सुधारने का यही तरीका है!”
😒-“तुम्हारा तो दिमाग खराब हो रखा है, तुमसे तरीका पूछा तो तुम फालतू बकवास करने लग गए! तुम चाहते क्या हो की मैं अपने ही बेटे को मार कर जेल चला जाऊं, भला मैं अपने बेटे की हत्या कैसे कर सकता हूँ!”
😉-“अच्छा तो फिर एक काम करना उसका खाना-पानी बन्द कर दो, फिर जब बीमार पड़े तो इलाज मत करवाना, अपने आप सलट जाएगा, मर्डर का इल्जाम भी नहीं लगेगा!🤓
😒-“निकल जाओ तुम यहाँ से, अपने बेटे की छोटी सी गलती की सज़ा देकर मैं जिंदगी भर रोऊँ इतना बेवकूफ नहीं हूं मैं, मैं तो किसी दुश्मन को भी ऐसी सज़ा नहीं दे सकता।😢
😉- “क्यों भाई? तुम तो आजकल बड़े आरपार के मूड में रहते हो, मैंने सोचा इतने डेरिंग बाज आदमी को साधारण सलाह दी तो मेरी इमेज खराब हो जाएगा!”
😒- क्या मतलब?
😉- “कल ही तो बोल रहे थे नोटा दबा मोदी सरकार को सबक सिखाऊंगा।”
😒”उसका इससे क्या लेना देना?”
😉”अरे भाई 2014 में बड़े राष्ट्रभक्त बने मोदी-मोदी कर रहे थे, 2018 आते आते नोटा नोटा करने लग गए!”
😒”वो तो इस बार मोदीजी ने काम ही ऐसा किया, हम सवर्णों के साथ धोखा किया। हमने उन्हें वोट देकर जिताया और वो SC-ST वाला एक्ट ले आए, अब सारे सवर्ण जेल में पड़े रहेंगे।”
😉”ह्म्म्म, नाराजगी की सिर्फ ये बात ही है या और भी कोई बात?”
😒”और तो राम मंदिर भूल गए, 370 भूल गए, ऐसे व्यक्ति को वोट देने का क्या फायदा!”
😉”सही है भाई, नोटा को वोट देकर कांग्रेस को जितवा देना फिर राहुल जी मन्दिर भी बनवा देंगे, और 370 भी हटवा देंगे।”
😒”क्या कहा राहुल! 70 साल में कांग्रेस ने सिर्फ मुस्लिम तुष्टिकरण किया वो खाक मन्दिर बनाएगा और 370 हटाएगा! और कांग्रेस का भ्रष्टाचार तो सब जानते है। इसीलिए तो नोटा दबाएंगे, कांग्रेस को नहीं जितवाएँगे।”
😉”अच्छा ये बताओ ये SC ST वाला कानून तो 90 में ही आ चुका था, फिर तुम और तुम्हारे घर वाले कितनी बार जेल गए? ”
😒”तब नहीं गए तो क्या हुआ, अब चले जाएंगे, अब तो पुलिस FIR दर्ज करते ही जेल में डालेगी। 6 महीने तक जमानत नहीं मिलेगी। मैंने कल ही व्हाट्सएप पर पढ़ा था। अब लोग झूठे मामले बना हमको जेल डालेंगे और अब तो वो सवर्ण गवाह भी जरूरी नहीं रहा।”
😉”तुमने ये नया वाला अमेंडमेंट पढा भी है? ”
😒”हाँ व्हाट्सएप पर तो पढा था लेकिन वैसे नहीं पढ़ा।”
😉”तो एक बार पढ़ लेते! ये ले पढ़-”
😒”इसमें वो 6 महीने तक बेल न होने वाली बात कहां है? और वो सवर्ण गवाह वाली बात भी कहाँ है?”
😉”वो ही तो मैं भी कह रहा हूँ। ये एक्ट लगभग वैसा ही है जैसा सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पहले था। पहले भी FIR करने के लिए किसी की अनुमति नहीं पड़ती थी अब भी नहीं पड़ेगी। ऐसे मामलों में जांच भी DySP स्तर का अधिकारी करता है और चालान पेश करने से पहले उसे सबूत जुटाने ही पड़ेंगे। कोर्ट में मामला साबित भी करना पड़ेगा। वैसे ही कोई किसी को जेल में नहीं डाल देता।”
😒”अरे नहीं दिल्ली में एक कर्नल साहब को डाला दिया था और अभी एक पत्रकार को भी डाला है।”
😉”भाई पुलिस को अगर फ़साना ही है तो SCST का ही क्यों NDPS या मर्डर के मामले में ही डाल देगी, सिर्फ SCST में तो फिर भी थोड़े टाइम में जमानत हो जाती है, इन मामलों में आसानी से नहीं होने वाली।”
😒”लेकिन जब समानता का अधिकार है तो ScST को आरक्षण क्यों? एक्रोसिटी एक्ट क्यों?”
😉”आज भी तो उन लोगों को हमारे ही कुछ लोग घोड़ी से उतारते है, अपमानित करते है, खुद को सुप्रीम समझ इनको तुच्छ समझते है, उसके खिलाफ कभी बोले हो तो बताना।”
😒”हम्म्म्म..”
😉”चलो विचार करना, चुनाव के टाइम सवर्ण बन नोटा दबा बाद में छाती पिट रोना है या राष्ट्रभक्त बन छाती ठोक चलना है…! शुभरात्रि😊।।”
“शुभरात्रि भाई😊।”

टिप्पणियाँ